लक्सर।अमृत सरोवर योजना से तालाबों के जीर्णोद्धार (सौंदर्य करण) कार्य में हो रही धांधली के संबंध में ग्राम मथाना निवासी चौधरी अश्वनी कुमार तवंर ने मुख्य विकास अधिकारी को एक शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेज कर जांच की मांग की है।
अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत सरोवर सौंदर्य करण का कार्य वर्तमान में ब्लॉक खानपुर और ब्लॉक लक्सर में हो रहा है जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(मनरेगा) के अंतर्गत होना निश्चित है लेकिन देखने में आया है कि ब्लॉक खानपुर की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर मथाना के गांव मथाना और लक्सर ब्लॉक की गांव ठाठेकी ठाना में सरोवर सुंदरीकरण का कार्य मनरेगा के अंतर्गत ने होकर ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है। रात के वक्त अधिकारियों और ठेकेदारों की सांठगांठ से जेसीवी मशीन लगाकर कार्य कराया जा रहा है जो मानकों के अनुरूप नहीं है।
चौधरी अश्वनी कुमार तवंर ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के अधिकारीगण और ठेकेदार साठगांठ कर सरकार की योजना में आई राशि को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शिकायती पत्र के माध्यम से उच्चाधिकारियों से मांग की है कि उक्त सरोवर सौंदर्यीकरण के अब तक के कार्यों की जांच करवा कर आगे का कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत ही कराया जाए।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत