मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौलापार स्थित कालीचौड़ मन्दिर पहुंचे
हल्द्वानी । शुक्रवार प्रातः प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौलापार स्थित कालीचौड़ मन्दिर पहुंचे, जहाँ मन्दिर पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने मां काली की पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी से ग्रामीणों ने मुलाकात की जहां समिति व लोगों ने सुल्ताननगरी मंदिर गेट से मां कालीचौड़ मन्दिर तक डामरीकरण के साथ ही पूर्वी खेड़ा, गोबिन्द ग्राम, सुल्ताननगरी व पश्चिमी खेड़ा लिंक मार्गों का डामरीकरण कराने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक रामसिंह कैड़ा, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, बसंत सनवाल,हुकम सिंह कुंवर, शेखर जोशी, पुष्कर कोश्यारी, पार्षद तन्मय रावत, हरीश मनराल,बालम बिष्ट, आलोक सत्याल,भुवन जोशी आदि उपस्थित थे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री