हरिद्वार। वृक्षारोपण को बढावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 08-07-2022 को भारत स्काउट और गाइड जमीयत यूथ क्लब ग्राम खेड़ी फ़िरोज़ाबाद, मुज़फ़्फ़रनगर, द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान मौलाना कमर आलम साहब,S.M अब्दुल्ला साहब,A.S.M मुहम्मद शोएब साहब व स्काउट के बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत सभी जमीयत यूथ क्लब द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।
जमीयत यूथ क्लब ग्राम खेड़ी फ़िरोज़ाबाद, मुजफ्फरनगर वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर जनपदवासियों से अपील करता है कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें साथ ही अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें।
भारत स्काउट और गाइड जमीयत यूथ क्लब ग्राम खेड़ी फ़िरोज़ाबाद,मुज़फ़्फ़रनगर
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत