लक्सर। घरेलू रंजिश के चलते पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या करने के बाद थाने में जाकर दी सूचना। पुलिस ने पति को कस्टडी में लिया और मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डूंमनपुरी निवासी एक व्यक्ति ने खानपुर थाने में आकर बताया कि उसने शनिवार देर रात आपसी विवाद के चलते पत्नी की उसी के दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी है।बबलू पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम डुम्मनपुरी उम्र 35 वर्ष,का काफी समय से अपनी पत्नी सुशीला देवी उम्र 32 वर्ष के साथ घरेलू परेशानी को लेकर विवाद होता रहता था। इसी के चलते शनिवार देर रात दोनों में विवाद इतना बढ़ा की बबलू ने सुशीला की गले में पड़े दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।बबलू को लेकर पुलिस उसके आवास पर पहुची जहां उसकी पत्नी सुशीला देवी मृत पड़ी मिली जिसके गले में उसका दुपट्टा बंधा मिला। बेटी की हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुशीला के पिता बारुसिंह, और भाई सुशील कुमार निवासी जमालपुर (कनखल) भी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे सी.ओ. हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि बबलू और उसकी पत्नी सुशीला का काफी समय से परिवारिक विवाद चल रहा था जिसके चलते बबलू ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। उसने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या करने के बाद स्वयं आकर पुलिस को सूचना दी थी, सूचना पर थाना अध्यक्ष खानपुर अरविंद रतूड़ी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई हैं। पुलिस ने हत्यारे बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप