20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
ऋषिकेश। कांवड़ मेले के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
कांवड़ मेला-2022 में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी की संभावना के दृष्टिगत शराब तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर कोतवाली ऋषिकेश की सीमाओं पर व शहर में मुख्यतः स्थानों को चिन्हित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान जारी है।
अभियान के अनुपालन में गठित टीम के द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2022 को अवैध शराब की तस्करी/ बिक्री के विरुद्ध चेकिंग के दौरान गुर्जर प्लॉट से एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप