मोबाइल चोरी में एक अभियुक्त चोरी किए गए मोबाइल सहित गिरफ्तार
देहरादून। थाना हाजा सुनील कुमार पुत्र श्याम सुंदर निवासी इंजिनियर्स एनक्लेव वसंत विहार देहरादून द्वारा दिनांक 26 जुलाई 22 को थाने पर तहरीर दी की उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है जिस पर तत्काल अंतर्गत धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ! चोरी , नकबजनी आदि की घटनाओं की रोकथाम एवं खुलासे हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा दिए गए आदेश निर्देशों* के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना बसंत बिहार द्वारा प्राप्त आदेश निर्देशों से सभी को अवगत कर टीम गठित की गई एवं गठित टीम को थाना क्षेत्र में रवाना किया गया !
उक्त क्रम में गठित टीम द्वारा दिनांक 26 जुलाई 22 को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर* की सूचना पर अमन वर्मा को मलिक चौक खाले के पास इंदिरानगर से चोरी किए गए मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा !
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत