March 4, 2026

Pradhan Express

News Portal

थाना राजपुर पुलिस ने 02 अवैध पिस्टल मय कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना राजपुर पुलिस ने 02 अवैध पिस्टल मय कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे अवैध शस्त्र रखने/तस्करी एवं बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु जनपद पुलिस को आदेश निर्देश जारी किये गये है, जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा अवैध शस्त्र रखने/तस्करी एवं बिक्री करने वाले के खिलाफ पकड़ने हेतु टीम गठित की गई है।

दिनांक 27/7/ 22 को रात्रि के समय कॉलर द्वारा 112 में सूचना दी गई कि दी वॉल स्ट्रीट रेस्टोरेंट्स राजपुर रोड के पास किसी व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई है ।इस सूचना पर थाना राजपुर पुलिस उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के पश्चात कॉलर से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि पास ही खड़ी काले रंग की स्कार्पियो में बैठे व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई है पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक ऑटो पिस्टल 9mm बिना लाइसेंस के प्राप्त हुई उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी में एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था जब पुलिस द्वारा उसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके पास भी एक ऑटो पिस्टल बिना लाइसेंस के प्राप्त हुई जिस पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 189 /22 धारा 3/ 25 व 190 /22 धारा3/25 पंजीकृत किया गया तथा उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है ।गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त

1- अभिषेक पुत्र हरीश कुमार निवासी ग्राम लखनी कला थाना कुंवारका जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश 26 वर्ष।
2-शिवांग पुत्र सतवीर निवासी आईएमटी कॉलेज गंगा द सोसाइटी थाना बक्सर जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष।

अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण

02 अवैध पिस्तौल मया 01 जिंदा कारतूस।
वाहन संख्या यूके 17 एम 6677 काली स्कॉर्पियो।

 

 

 

news