थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा वारंटियो की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज NBW/ BW वालों के विरुद्ध प्रचलित अभियान के दृष्टिगत दिए गए आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई द्वारा उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु उपनिरीक्षक अनित कुमार के नेतृत्व में आरक्षी 457 बृजपाल सिंह के साथ एक पुलिस टीम गठित कर टीम को थाना क्षेत्र में रवाना किया गया जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा वारंटी रविन्द्र पाण्डेय निवासी जमनपुर सेलाकुई देहरादून को दिनांक 27-07-22 को देर रात्रि गिरफ्तार किया गया! गिरफ्तार शुदा वारंटी रविन्द्र पाण्डेय को समय से माननीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुडकी हरिद्वार पेश किया गया है।
अभियुक्त रविन्द्र पाण्डेय सेलाकुई मे शनिनाथ इण्डस्ट्रीज प्रा0लि0 मे डायरेक्टर के पद पर नियुक्त है
नाम पता अभियुक्त
1- रविन्द्र पाण्डेय पुत्र राजमणी पाण्डेय निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या 3172/2020 धारा 138 एन आई एक्ट माननीय न्यालय ए.सी.जे./जे.एम रुडकी हरिद्वार
More Stories
चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किडनैपिंग और फिरौती का खेल, चंद घंटों में ही पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन