वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं क्षेत्र में उतरकर शराब पीकर हुडदंग करने तथा रैश ड्राइविंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध की कार्यवाही
(विकास गर्ग)
देहरादून। शनिवार रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून द्वारा वायरलेस सेट के माध्यम से जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों तथा चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
वर्तमान में हो रही भारी बरसात के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अलर्ट मोड में रहेंगे तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सवेंदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां रहने वाले लोगों को किसी भी आपात स्थिती के प्रति सचेत करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाने पर 24 घंटे आपदा प्रशिक्षण प्राप्त किये हुए पुलिसकर्मियों को आपदा राहत उपकरणों के साथ तैयारी की हालत में रखा जायेगा, जो किसी भी आकस्मिक स्थिती पर तत्काल रिस्पांस करेंगे।
जनपद में किसी भी थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिती उत्पन्न होने पर तत्काल उसके आस-पास के थाने भी अपने-अपने राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में उनकी सहायता करेंगे। इसी प्रकार जनपद के सीमावर्ती थाने अपने सीमा से लगे जनपदों में इस प्रकार की स्थिती उत्पन्न होने पर उनकी सहायता करेंगे। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि पुलिस का रिस्पांस टाइम कम से कम हो।
सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे भवन, प्रतिष्ठान, स्कूल, जो जर्जर अवस्था में हैं तथा आवास व अन्य कार्यों के लिये उपयोग में लाये जा रहे हों तथा वहां किसी अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना बन रही हो, को चिन्हित कर लें तथा राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें समय रहते खाली कराने की कार्यवाही करा लें। इसके अतिरिक्त थाना/चौंकियो/पुलिस लाइन में भी ऐसे जर्जर अवस्था वाले भवनों को चिन्हित कर लिया जाये, जो भारी बरसात के कारण प्रभावित हो सकते हैं।
सभी थाना/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में घटित किसी भी घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देंगे तथा उक्त सूचना पर तत्काल रिस्पांस करते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित होटल/ढाबों/रेस्टोरेन्ट/स्पा सेन्टरों/हुक्का बार आदि में नियमित रूप से चैकिंग करते हुए उक्त स्थानों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर तत्काल उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी दशा में कोई होटल/रेस्टोरेन्ट/बार व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान निर्धारित समयावधि के बाद नहीं खुलेंगे। आकस्मिक चैकिंग के दौरान यदि किसी थाना क्षेत्र में कोई व्यवसायिक प्रतिष्ठान निर्धारित समयावधि के उपरान्त खुला पाया जाता है तो सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी की जवाबदेही तय की जायेगी।
उक्त गोष्ठी के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को घंटाघर पर बुलाकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये गये तथा स्वयं उनके साथ क्षेत्र में उतरकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा की जा रही रात्रि चैकिंग का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान महोदय द्वारा राजपुर रोड, दिलाराम चौक, जाखन, डायवर्जन आदि क्षेत्रों में स्वयं उपस्थित रहते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा हुडदंग करने वाले 57 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 22 वाहनों को सीज करवाया गया।
More Stories
चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किडनैपिंग और फिरौती का खेल, चंद घंटों में ही पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन