देहरादून। परिवेश के आसपास यदि साफ सफाई रहेगी तो वातावरण शुद्ध रहेगा और यदि वातावरण शुद्ध रहेगा तो हम स्वस्थ रहेंगे ।
इसी परिपेक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के आदेशानुसार आज दिनाँक 07/08/22 को जनपद के समस्त कार्यालयों/ थाना/ चौकी परिसरों में पुलिस द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
नसफाई अभियान के तहत के थाना, चौकी व विभिन्न शाखाओं/ कार्यालयों में नियुक्त समस्त कर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए अपने अपने कार्यालयों व परिसर के आसपास साफ सफाई की गई। इस दौरान सरकारी आवासों एवं अन्य स्थानो पर अनावश्यक रूप से हो रहे जल भराव को हटाया गया तथा कार्यालयों में रखे अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री