October 19, 2026

Pradhan Express

News Portal

चंपावत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गौरल चौड़ मैदान मार्ग, चंपावत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया।

उन्होंने कहा की कैंप कार्यालय खुलने से चंपावत व आस पास के क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, श्रीमती गीता धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

news