थाना सेलाकुई पुलिस ने किया अवैध खुखरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद मे चोरी नकबजनी की घटनाओ की रोकथाम हेतु पूर्व मे जेल गये अपराधियों के विरुद्ध सत्यापन करने व वर्तमान स्थिति की जानकारी करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा आज दिनांक 29-08-22 को प्रात: चीता पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त अमित को चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से ईदगाह के पास जमनपुर सेलाकुई से एक अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिस संबंध में थाना सेलाकुई पर अभियुक्त अमन के विरुद्द धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त का नाम पता
1-अमन पुत्र नरेन्दर निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष
बरामदगी
एक अदद अवैध खुखरी
पुलिस टीम
1-कांस्टेबल इरशाद
2-कांस्टेबल मुन्ना सिंह
थाना सेलाकुई देहरादून
More Stories
उधम सिंह नगर में एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त
नाबालिक के अपहर्ता अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बोलने में असमर्थ बुजुर्ग का पुलिस बनी सहारा,सोशल मीडिया की मदद से वापस परिजनों से मिलाया