March 4, 2026

Pradhan Express

News Portal

परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी करते हुए एक दूसरे के बदले पेपर देने वाले 03 शातिर नकलची गिरफ्तार व एक फरार

 

देहरादून। विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं में एक दूसरे के बदले पेपर देने वाले नकलची को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को रोहित कुमार शर्मा पुत्र राकेश कुमार पर्यवेक्षक टी०सी०एस० (आर०सी०पी० कालेज) किशनपुर भगवानपुर हरिद्वार व गगन गुसाई पुत्र मोहनलाल पर्यवेक्षक टी0सी0एस (आर0सी0पी0) कॉलेज किशनपुर भगवानपुर हरिद्वार आदि दवारा थाना भगवानपुर पर तहरीर दी गयी कि आर0सी0पी0 कालेज में RECRUITMENT OF VARIOUS POSTS की परीक्षा के दौरान
1- निशान्त चौहान पुत्र राजेन्द सिंह निवासी मौहल्ला गुजरातियान थाना जसपुर उधम सिंह नगर,
2- रवि धामा पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम रामपुरपट्टी खेकड़ा जनपद बागपत,
3- योगेश ठाकुर पुत्र रमेश ठाकुर नि0 बी-14 नई बस्ती थाना कोतवाली बिजनौर,
4- विशाल कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी काशीपुर उधमसिंह नगर के द्वारा IBPS ALMORA URBAN CO-OPERATION BANK LTD. की RECRUITMENT OF VARIOUS POSTS की परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी करते हुये एक दूसरे के बदले पेपर देने के सम्बन्ध में दी गयी।

जिसके आधार पर सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर को दी गयी। प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा अभि0गणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा वादी मुकदमा से जानकारी प्राप्त कर अभि0गण निशान्त चौहान पुत्र राजेन्द सिंह निवासी मौहल्ला गुजरातियान थाना जसपुर उधम सिंह नगर, रवि धामा पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम रामपुरपट्टी खेकड़ा जनपद बागपत तथा योगेश ठाकुर पुत्र रमेश ठाकुर निवासी बी-14 नई बस्ती थाना कोतवाली बिजनौर को आर0सी0पी0 कॉलेज किशनपुर भगवानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

एक अभि0 विशाल कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी काशीपुर उधम सिंह नगर मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। अभि0गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

फरार अभियुक्त का नाम पताः-
1- विशाल कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी काशीपुर उधमसिंह नगर

आपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0- 874/22, धारा- 419/420/120बी भादवि व 6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधि0 1998

news