कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। इस दौरान काबिना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए लगभग 800 करोड़ की लागत से बनने वाली तकरीबन 03 किलोमीटर लम्बी सुरंग शीघ्र-अतिशीघ्र टनल के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड में आने का निमंत्रण के साथ ही देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का अनुरोध किया।
जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि मसूरी में बनने जा रही टनल का शिलान्यास वह जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड पहुंचकर टनल का शिलान्यास करेंगे।
गौरतलब है कि टनल के कार्य को वर्तमान में (NHAI) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टेकओवर कर लिया है, और उसकी डीपीआर भी फाइनल हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में वह स्वयं उत्तराखंड पहुंचकर टनल का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर ली जाए।
इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग के कार्य का परीक्षण किया जाए,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने काबीना मंत्री गणेश जोशी को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए इसमें कार्य किया जाएगा। जिसपर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री