देहरादून। शासन से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय को उत्तराखंड बोर्ड के कक्षा 1 से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह की स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है।
बता दें कि बीते दिनों धामी कैबिनेट ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय को उत्तराखंड बोर्ड के सभी स्कूलों में पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की थी। यह विषय कक्षा एक से कक्षा 12 तक पढ़ाया जाएगा।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप