देहरादून। राजकीय कोरोनेशन जिला चिकित्सालय देहरादून के ANC वॉर्ड के शौचालय के सिस्टन से एक नवजात शिशु का शव होने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली डालनवाला पर राजकीय कोरोनेशन जिला चिकित्सालय देहरादून से शौचालय के सिस्टन से एक नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना/मैमो प्राप्त हुया।
प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे जहां पर ज्ञात हुआ कि ANC वॉर्ड के शौचालक में बदबू आने पर सफाई कर्मचारी द्वारा शौचालक का सिस्टन चैक किया गया तो उसमें से एक नवजात शिशु का शव मिला। मौके पर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी।
शव अज्ञात शिशु का है जिसको शिनाख्त हेतु चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है एवं शिनाख्त हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बाद पोस्टमार्टम अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जाँच जारी है।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत