August 31, 2026

Pradhan Express

News Portal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर रोड स्थित प्रयास हॉस्पिटल पहुॅचकर बिशन सिंह का हाल-चाल जाना

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर रोड स्थित प्रयास हॉस्पिटल पहुॅचकर बिशन सिंह का हाल-चाल जाना। 55 वर्षीय चम्पावत निवासी बिशन सिंह को 5 दिन पूर्व सांप ने काटा था। मुख्यमंत्री ने प्रयास हॉस्पिटल के डॉक्टरों से बिशन सिंह की वर्तमान स्थिति तथा उनको दिये जा रहे उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिशन सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बिशन सिंह के परिजनों से भी बात करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।
दौरान विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, सहित नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

news