देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के पश्चात शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून में प्रधानमंत्री को विदाई दी | इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को अल्मोड़ा के प्रसिद्ध बाल मिठाई एवं ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी भेंट की | इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ॠतु भूषण खंडूरी, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे |
प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी विदाई
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत