रायवाला थाना क्षेत्र से लडकी का अपहरण,अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायवाला। रायवाला थाना क्षेत्र से लडकी का अपहरण करने वाले अभियुक्त को मय अपहृता पुलिस ने गैरप्रांत बिनौली (बागपत) से किया गिरफ्तार ।
शिकायत का विवरण
दिनाक 09.07.22 को थाना रायवाला पर ऋषभ चौधरी पुत्र राकेश चौधरी निवासी रायवाला द्वारा एक प्रा0पत्र दिया गया कि उनकी बहन दोपहर 1.30 बजे के करीब घर से बाजार जाने को कह कर गयी और अब शाम तक वापस नही आयी है ।
महिला संवधी अपराध होने व कोई भी अप्रयि घटना घटित न हो पाने की दशा मे आवेदक की लिखित तहरीर के आधार पर आदेशानुसार थानाध्यक्ष महोदय रायवाला द्वारा तत्काल थाना रायवाला पर मु0अ0सं0 -120/22 धारा-363 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया
अभियोग पंजीकृत होने पर अपहृता की तलाश हेतु टीमे गठित की गयी व अपहृता की तलाश हेतु मुखबिर मामूर करते हुए कार्यवाही प्रारंभ की गयी ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
गठित पुलिस टीम द्वारा मुखविर से मिली सूचना के आधार पर दिनांक 31.10.22 से 01.11.22 को बिनौली (बागपत) ,ग्राम सिरसौली मे अपहृता/अभियुक्त की तलाश हेतु दविश दी गयी व मुखविर द्वारा मिली सूचना पर अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज समय से मा0 न्यायालय मे पेश किया जायेगा ।
नाम पता अभियुक्त
01-दीपक तोमर उर्फ छोटू पुत्र संजीव कुमार निवासी सिरसाली थाना बिनौली बागपत उ0प्र्0 उम्र- 23 वर्ष ।
More Stories
रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान