तीमारदारो से बदसलूकी के मामले में चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से सचिव ने किया निलंबित
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण,सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण,पंचायती राज, जलागम प्रबंधन,संस्कृति एवं धर्म मंत्री सतपाल महाराज का नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग और सतपुली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे की हालत में मरीजों और तीमारदारों से बदसलूकी के मामले में चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने निलंबित कर दिया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा क्षेत्र स्थित सतपुली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव कुमार द्वारा मंत्री सतपाल महाराज के विरुद्ध और उनके तीमारदारों से बदसलूकी के मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत