प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी पकड़ी,चालक सहित 03 तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा
उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के दुर्लभ वन संपदा काजल की लकड़ी को फिल्म पुष्पा के अंदाज में पुष्पा बनकर अवैध रुप से तस्करी करते हुये एक चालक सहित 03 तस्करों को आज उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पकडा गया है। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जनपद में नशे पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के साथ-साथ अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु भी सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को सतर्क रहकर रुटीन चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में आज प्रातः 5-6 बजे के बीच डुण्डा पुलिस द्वारा बैरियर पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07AE-8600 मे 03 व्यक्तियों को प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये पकड़ा गया। वाहन उपरोक्त से 144 नग बरामद किये गये। ये लोग भटवाड़ी के सालंग क्षेत्र से इस प्रतिबन्धित लकड़ी को उत्तर-प्रदेश सहारनपुर ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इनको नाकाम कर दिया।
मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु इनको मय प्रतिबन्धित लकड़ी के वन विभाग के सुपुर्द किया गया।
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि काजल की लकड़ी उच्च हिमालय के आरक्षित वन क्षेत्र में पाई जाती है। काजल औषधीय दृष्टिकोण से सर्वोत्तम मानी जाती है। इसे बौद्घ सम्प्रदाय के लोग इसके बर्तन (बाउल) बनाकर खाद्य एवं पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल करते हैं। भारत, चीन, तिब्बत, नेपाल आदि देशों में इस लकड़ी की तस्करी कर उच्च कीमतों पर बेचा जाता है।
More Stories
एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण
28 जून से विशेष अभियान” 29 जून से 04 जुलाई तक 1362 टीमें घर-घर पहुंचाएंगी पोलियो सुरक्षा कवच
देश में परीक्षा घोटालों से युवाओं का भविष्य हुआ अंधकारमय,कांग्रेस चलाएगी “छात्रों की गूंज” अभियान,