March 7, 2026

Pradhan Express

News Portal

रायपुर पुलिस को मिली सफलता, 12 घण्टे के अन्दर बड़ी चोरी का किया खुलासा

रायपुर पुलिस को मिली सफलता, 12 घण्टे के अन्दर बड़ी चोरी का किया खुलासा

देहरादून। रायपुर पुलिस को मिली सफलता, 12 घण्टे के अन्दर बड़ी चोरी का किया खुलासा, चोरी के 3,00000/- रूपये के सोना/चांदी की जेवरात व 1,54,000/- रूपयों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, शत प्रतिशत माल बरामद।

थाना रायपुर पर पवन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी आदर्श कालोनी, नेहरूग्राम, थाना रायपुर, देहरादून द्वारा स्वयं के घर से दि0 25.12.2022 को किसी अज्ञात चोर के द्वारा कमरे का ताला तोडकर कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोडकर आलमारी में रखी सोने व चांदी की लाखों रूपये की कीमती ज्वैलरी व रूपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 02/2023 धारा 380/457 भादवि पंजीकृत किया गया।

*उच्चाधिकारी गणों के आदेश- निर्देश व टीम गठन*

उपरोक्त घटना व मुकदमा पंजीकृत होने पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा तुरन्त उच्चाधिकारीगणों को सूचना दी गयी। जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना/चोरी का शीघ्र अनावरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निर्गत आदेश निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा समीक्षा कर उक्त घटना/चोरी के अनावरण हेतू दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान किया एवं क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुन्दन राम थाना रायपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

*पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही :-*

गठित टीम द्वारा वाहन चोरी के अभियोग के अनावरण हेतु निम्न कार्यवाही की गयी ।
1- घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे लगभग 40 सीसीटीवी कैमरों का बारीकी
से अवलोकन किया गया।
2- चोरी की घटनाओं में संलिप्त पुराने व जेल से छुटे हुए अपराधियों का सत्यापन कर पूछताछ की गई।
3- मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया।
4- थाना क्षेत्र अन्तर्गत जगह-2 चैकिंग अभियान चलाया गया ।
5- पूर्व में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशानुसार नशा करने वालों के तैयार किये गये डोजियरों का पुनः अवलोकन कर नशा करने वालों से गहनता से पूछताछ की गयी ।

थाना रायपुर पर गठित टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें मे चोरी हुए माल की बरामदगी एंव अभि0गणो की गिरफ्तारी हेतू उच्चस्तरीय सुरागरसी व पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर नियुक्त कर सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया तथा घटना क्षेत्र मे स्थापित सीसीटीवी कैमरो की फुटैज की जाँच पडताल की गई। घटनास्थल वादी का मकान गली के अन्तिम छोर पर होने के कारण घटनास्थल पर आने का केवल एक ही मार्ग था एवं घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण व वादी व गवाहों के बयानों के आधार पर घटना किसी परिचित/आस-पास के व्यक्ति द्वारा किये जाने का शक पुलिस टीम को हुआ, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास की जीरोइंग करते हुए घटनास्थल के आस-पास रहने वाले लगभग 20 मकानों को चिन्हित कर उनमें रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन कर संदिग्धों को चिन्हित किया गया तथा उनके आपराधिक इतिहास एवं उनके विगत एक हफ्ते की मुवमेन्ट की जानकारी की गयी तो
दो व्यक्तियो की गतिविधिया संधिक्त पाई गई, जिस पर उच्चाधिकारी- गणो द्वारा दिये गये मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशो में कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र से प्राप्त जानकारी व सीसीटीवी फुटैज के आधार पर एक अभियुक्त को दिनांक 03.01.2023 को रूद्र लोक कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रामन्जय के कब्जे व उसकी निशानदेही पर चोरी किये गये शतप्रतिशत 3,00000/- कीमत के सोने चांदी के जेवरात व 1,54000/-रूपये उसके द्वारा आदर्श कालोनी के पीछे छुपाकर रखे जंगल की झाडियों से बरामद किये गये।

news