देहरादून । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने राज्यपाल द्वारा 30 फीसदी महिला आरक्षण अधिनियम पर हस्ताक्षर किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है ।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार करते हुए, सरकारी नौकरियों में 30 फ़ीसदी क्षेतिज आरक्षण को क़ानून का रूप दिए जाने एवं उत्तराखण्ड की महिलाओं ये अधिकार मिलने से राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होने वाला बताया ।
चुनाव में जनता से किये एक और वादा पूरा करने पर श्री गर्ग ने संगठन कार्यकर्ताओं की तरफ से सरकार का धन्यवाद करते हुए प्रदेश की समस्त मातृ शक्ति को शुभकामनाएं दी हैं ।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री