March 7, 2026

Pradhan Express

News Portal

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की टिफिन में विस्फोटक,जनपद में घुसने की खबर से हड़कंप

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की टिफिन में विस्फोटक,जनपद में घुसने की खबर से हड़कंप

बहादराबाद। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की टिफिन में विस्फोटक लेकर जनपद में घुसने की खबर से हड़कंप बहादराबाद टोल प्लाजा पर बदमाशों को धर लिया गया। आगामी मेला एवं स्नान पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने फिक्स की थी मार्क ड्रिल।

बहादराबाद में एक स्कॉर्पियो में टिफन के अंदर विस्फोटक लेकर जनपद में घुसने की सूचना मिलते ही एलर्ट मोड पर आई हरिद्वार पुलिस।सूचना मिलते ही रिएक्शन देना कप्तान को भाया, हर देशकाल-परिस्थिति के लिए तैयार रहने की दी नसीहत, 10 जनवरी 2023 को देर शाम वायरलेस सेट के माध्यम से एक UK 07 नंबर की काली स्कॉर्पियो में सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा जनपद में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री लेकर आने की गुप्त सूचना प्रसारित की गई। स्कॉर्पियो का संभावित रूट रुड़की-हरिद्वार हाइवे होने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बहादराबाद नितेश शर्मा द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए फोर्स को आवश्यक अस्लाह, लाठी-डंडों, बॉडी प्रोटेक्टर आदि सुरक्षा उपकरण सहित थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों पर सघन-चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान गाड़ी का मॉडल और नम्बर वेरिफिकेशन करते हुए पुलिस टीम ने बहादराबाद टोल पर दोनो तरफ से घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध वाहन को रोका। फोर्स द्वारा तत्काल संदिग्ध वाहन को कवर करते हुए बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए मजबुर करते हुए वाहन के दरवाजे में छिपाया हुआ टिफिन बरामद किया गया।आगामी मकर संक्रांति स्नान पर्व एवं 26 जनवरी के दृष्टिगत मॉक ड्रिल की मॉनीटरिंग कर रहे एसएसपी अजय सिंह ने रिएक्शन टाइम, घेराबंदी और सुरक्षा उपाय के साथ संदिग्ध को आत्मसमर्पण के लिए विवश करने पर फोर्स की पीठ थपथपाई। साथ ही अजय सिंह द्वारा ऐसे मौके पर सुरक्षा उपकरण, अस्लाह एवं बैरिकेडिंग दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान एसएसपी द्वारा आगामी पर्वों के दृष्टिगत जनपद पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहते हुए होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रत्येक संदिग्ध इत्यादि को लगातार चेक करने हेतु अधीनस्थों को सचेत रखते हुए लगातार चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

news