नशा तस्करो पर देहरादून पुलिस का प्रहार, 11 लाख की अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून। दलीप सिह कुँवर पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है । जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व क्षेत्राधिकारी सदर नीरज सेमवाल के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने एंव संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया ।
जिस के क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए सुरागरसी/पतारसी करते हुए दिनांक 17-01-2023 को 01 नफर अभियुक्त 1- अजीज पुत्र बाबू निवासी वार्ड नं0-13 गाँव मोह अब्बास नगर कस्बा बहेरी थाना बहेरी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष को आईएसबीटी महाराणा प्रताप पार्क के सामने पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त की जामा तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 113.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हई । अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है और मादक पदार्थो की तस्करी / बिक्री करने के प्रयोजन से जा रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-19/2023 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को आज समय से मा0 न्यायलय मे पेश किया जा रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*-
*1- अजीज पुत्र बाबू निवासी वार्ड नं0-13 गाँव मोह अब्बास नगर कस्बा बहेरी थाना बहेरी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष* ।
*बरामदगी का विवरण*
1-अवैध स्मैक-113.70 ग्राम – अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमत लगभग 11,50,000/- रुपये (ग्यारह लाख पचास हजार रुपये )
*पुलिस टीम*
1- सूर्य भूषण नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर ,जनपद देहरादून ।
2- दीपक रावत व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून ।
3-उ0नि0 संजीत कुमार चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर ,जनपद देहरादून ।
4-कानि0 कैलाश पंवार कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून ।
5-कानि0 विनोद बचकोटी कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून ।
6-कानि0 हितेश कुमार कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून ।
More Stories
रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान