March 7, 2026

Pradhan Express

News Portal

राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान‘‘ का शुभारंभ,अगले तीन वर्षो में कुल 02 लाख 15 हजार का लक्ष्य

राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान‘‘ का शुभारंभ,अगले तीन वर्षो में कुल 02 लाख 15 हजार का लक्ष्य

देहरादून। राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान‘‘ का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में किया गया।

अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य ने कहा हमारे देश में अन्धता का प्रसार 36ः है। जिसमें से 66ः व्यक्ति मोतियाबिन्द के ग्रसित है। राष्ट्रीय अन्धता नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मोतियाबिन्द बैकलाग मुक्त किये जाने हेतु अगले तीन वर्षो में कुल 02 लाख 15हजार के लक्ष्य को प्राप्त किया जाना है।

इस उद्देश्य से राष्ट्रीय अंधता नियंत्रणकार्यक्रम (एन0पी0सी0बी0) के अन्तर्गत ‘‘राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान‘‘ का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड षासन की अध्यक्षता में किया गया।

जिसमें जनपद स्तर से नेत्र शल्यक, दृश्टिमितिज्ञ एवं एन0जी0ओ0 के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
अभियान के अन्तर्गत राज्य के समस्त जनपदों एवं विकासखण्डों में स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया जायेगा एवं जिला चिकित्सालय/उप जिला चिकित्सालय में मोतियाबिन्द के आपरेशन किये जायंगे। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मोतियाबिन्द आपरेशन का लक्ष्य 59800 रखा गया है। डा0 सरोज नैथानी, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड के द्वारा कार्यक्रम में लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया गया एवं ब्लाॅक स्तर पर लक्ष्यों की पूर्ति हेतु दृश्टिमितिज्ञ के द्वारा स्क्रीनिंग करने हेतु निर्देश दिये गये।

नेत्र सर्जन एवं दृश्टिमितिज्ञों के द्वारा जनपद स्तर पर बेहतर उपचार प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। राज्य को contract blindness backlog free किये जाने हेतु नेत्र शिविरों का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

उक्त कार्यक्रम में डा0 सुनिता टम्टा, निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण उत्तराखण्ड, डा0 यू0एस0 कण्डवाल, अपर निदेशक (राश्ट्रीय कार्यक्रम) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय उत्तराखण्ड, डा0 एस0के0 झा, संयुक्त निदेशक (नेत्रोपचार) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय एवं डा0 अर्चना ओझा, प्रभारी अधिकारी (एन0पी0सी0बी0) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड आदि रहे।।

news