जनता से सीधे संवाद, मसूरी पुलिस नें विभिन्न स्थानों पर लगाई चौपाल
देहरादून। जनता से सीधे संवाद, मसूरी पुलिस नें विभिन्न स्थानों पर लगाई चौपाल,नशे के दुष्परिणाम , साइबर crime, महिला अपराध, यातायात के नियम , गौरा शक्ति व उत्तराखंड पुलिस ऐप की दी जानकरी, छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के तरीके , जनता ने पुलिस की पहल की प्रशंसा
पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत आम जनता से सीधे संवाद करने, उन्हें नशे के दुष्परिणाम , साइबर crime, महिला अपराध, यातायात के नियम , गौरा शक्ति व उत्तराखंड पुलिस ऐप की दी जानकरी देने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मसूरी के नेतृत्व में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.02.2023 को प्रभारी निरीक्षक मसूरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक भावना द्वारा अन्य महिला कर्मियों के साथ मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सनातन धर्म बालिका विद्यालय लण्ढौर मसूरी में लगभग 200 छात्राओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों /साईबर अपराधों /गौरा शक्ति एप्प व उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के बारे में अवगत कराया गया।
मसूरी मे महिलाओ, जनप्रतिनिधियों, सीएलजी मेंबर, सीनियर सिटीजन के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा गौरा शक्ति एप्प में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
गोष्टी में नशे के दुष्परिणाम , साइबर crime की जानकारी व बचाव, महिला अपराध व रोकथाम, यातायात के नियम का पालन करने व बच्चों को जानकारी देने , गौरा शक्ति व उत्तराखंड पुलिस ऐप का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने व एप की पूरी जानकरी दी गई। गोष्ठियों में सभी द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए एवं पुलिस द्वारा सुझाव लिये गये। नशा मुक्त देव भूमि की परीकल्पना को साकार करने हेतु सभी के द्वारा पुलिस को जानकारी देने व सहयोग करने को कहा गया। मसूरी पुलिस द्वारा आयोजित किये गये उक्त की आम जनता द्वारा प्रशंसा की गई। भविष्य में भी मसूरी पुलिस द्वारा उक्त कार्यक्रम किये जाते रहेंगे।
More Stories
राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा बने विशेष गहन पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम’ के प्रभारी नियुक्त
पुलिस कल्याण की दिशा में एक और पहल, नवनिर्मित पुलिस कैंटीन का हुआ उद्घाटन
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 05 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा