मुख्यमंत्री ने किया ‘उत्तराखण्ड स्वागत गीत’ का विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में लेखक एवं गायक श्री मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं एवं विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोक भाषा पर अधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत“ का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। “उत्तराखण्ड स्वागत गीत “ में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, बुराँश, धार्मिक महत्व के स्थलों, त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों एवं प्राकृतिक सौन्दर्य का चित्रण किया गया है।
इस अवसर पर गीत के लेखक एवं गायक श्री मधुसूदन जोशी, म्यूजिक एरेंजर स्टूडियो ऑन रिकॉर्ड म्यूजिक प्रड्यूसर एण्ड कम्पोजर अमित वी कपूर, गिरजा शंकर जोशी, किशोर भट्ट, हरीश कोठारी, इन्द्र सिंह कड़ाकोटी एवं भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा आदि उपस्थित रहे ।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री