नशा मुक्त दून अभियान, डोईवाला पुलिस ने जन-सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को नशे के दुष्प्रभाव की दी जानकारी
डोईवाला। कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन/तत्वाधान मे मादक पदार्थों के सेवन/तस्करी एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य व सामुदायिक पुलिसिंग स्थापन हेतू नशा मुक्त दून जागरूकता अभियान मे निर्गत दिशा-निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा नगर पालिक डोईवाला व स्थानीय समाजसेवी संस्था तथा जनमानस के सहयोग मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी/व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आम जनमानस को नशे के विरुद्ध जागरूक करने हेतू थाना क्षेत्र मे स्थित केशवपुरी बस्ती व राजीवनगर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे स्थानीय लोगो के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा नशा मुक्त के सम्बन्ध मे निर्गत शपथ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को ग्रहण करायी गयी।
प्रभारी निरीक्षक डोईवाला व थाना डोईवाला पर नियुक्त अधि0/कर्म0गणो द्वारा उक्त कार्यक्रम मे प्रतिभाग कर जन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों को नशे के दुष्प्रभाव व नशे की रोकथाम तथा नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु बताया गया। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम मे मौजूद महिलाओ को गौरा शक्ति एप्प की जानकारी देकर एप्प का व्यापक प्रचार-प्रसार कर एप्प डाउनलोड कराकर संचालन की भी जानकारी देकर महिलाओ को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से अन्य शैक्षिक संस्थान व ग्राम सभा आदि मे प्रचलित रहेगा।
More Stories
स्वच्छता एवं गंदगी फैलाने पर कार्रवाई
छापेमारी में अवैध भैंस वंशीय मांस व कटान के उपकरण बरामद, 01 आरोपी धरा
रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार