October 20, 2026

Pradhan Express

News Portal

जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को एनआईसी भारत सरकार द्वारा विकसित आधार राज्य स्तरीय पोर्टल का लोकार्पण कैंप कार्यालय में किया ।

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी, वित एवं राजस्व श्री बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर UIDAI उत्तराखण्ड द्वारा जानकारी दी गयी कि UIDAI भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार सभी नागरिकों को, जिनके आधार बने हुए 10 वर्ष हो चुके है, उन नागरिकों को आधार में अपने पहचान व पते का सत्यापन करवाना चाहिए, जिससे कि भविष्य में आधार सम्बन्धित सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी उत्पन्न न हो। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा लीड बैंक मैनेजर, महिला एवं बाल विकास विभाग, बीएसएनएल तथा इण्डिया पोस्ट के अधिकारियों को शिविर आयोजित कर लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये तथा इसके प्रचार-प्रसार हेतु नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया।
बैठक में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण हेतु महिला एवं बाल विकास तथा इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने बैठक में विभागीय स्तर से प्राप्त आधार किटों की मशीनों को तत्काल संचालन के लिए भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी, नीतू भण्डारी, क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल, लीड बैंक मैनेजर, अपर नगर आयुक्त रूडकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, शिक्षा विभाग, बीएसएनएल, नगर निकाय तथा UIDAI परियोजना प्रबंधक एवं सहायक परियोजना प्रबंधक, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा सीएसी मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

news