वृद्ध महिला की निर्मम हत्याकांड का दून पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून। 04-03-23 को थाना पटेलनगर पर वादिनी विनीता ध्यानी पत्नी राकेश ध्यानी निवासी म0नं0-16, लेन नं0-02, न्यू बसन्त बिहार एनक्लेव, थाना बसन्त विहार, जनपद देहरादून ने एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी माता श्रीमती कमलेश धवन अपने घर म0नं0-149 फेस-2, भण्डारी बाग नियर शिवराम उनियाल स्कूल देहरादून मे अकेली रहती थी। मै, मेरी बड़ी बहन व मेरी भतीजी रोज सुबह शाम उनसे फोन पर बात करते थे, किन्तु दिनांक 03-03-2023 की रात को व अगले दिन सुबह हमारे द्वारा उन्हे लगातार फोन करने पर उन्होने फोन नही उठाया तो हमने उनके घर के सामने स्थित टेलर को फोन करके घर मे जाकर माता जी को देखने के लिए कहा, जब उसने घर के अन्दर जाकर देखा तो मेरी माता जी फ्रिज के बगल मे खून से लथपथ अवस्था मे जमीन पर गिरी पडी थी। जिसकी सूचना उक्त टेलर द्वारा हमे फोन पर दी गई, हम लोग तुरन्त अपनी माता जी को देखने उनके घर पर आये तो देखा कि मेरी माता जी का गला काटकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है और घर का सामान बिखरा पडा था, जिसकी सूचना हमारे द्वारा पुलिस को दी गई। उक्त तहरीर पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-107/2023 धारा-302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 दीपक सिह रावत के सुपुर्द की गयी।
वृद्व महिला की हत्या की घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दलीप सिह कुँवर महोदय द्वारा श्री सर्वेश पंवार (पुलिस अधीक्षक अपराध), श्रीमती सरिता डोबाल (पुलिस अधीक्षक नगर) व क्षेत्राधिकारी सदर श्री भाष्कर लाल शाह के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सूर्य भूषण नेगी के नेतृत्व में थाना पटेलनगर/कोतवाली नगर/थाना नेहरु कालोनी व एसओजी देहरादून की कुल 07 टीमें गठित की गयी।
पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो मौके पर एक वृद्व महिला अपने किचन की बगल मे गैलरी मे जमीन पर खून से लथपथ पडी हुई थी, जिसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। मौके पर फिल्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया तथा गठित अलग-अलग टीमो द्वारा आस पास के लगभग 200 कैमरों की सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्ध/आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी।
More Stories
स्वच्छता एवं गंदगी फैलाने पर कार्रवाई
छापेमारी में अवैध भैंस वंशीय मांस व कटान के उपकरण बरामद, 01 आरोपी धरा
रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार