March 7, 2026

Pradhan Express

News Portal

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक गिरफ्तार

देहरादून। अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक गिरफ्तार व एक पीड़ित महिला को किया रेस्क्यू , चेकिंग के दौरान दो होटल अवैध गतिविधियां/ अनियमितता मिलने पर सीज।

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं।
निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निर्देशन में AHTU देहरादून की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से पतारसी – सुराग रसी की जा रही थी।

दिनांक 16 मार्च 2023 को विभिन्न सूचना माध्यम व मुखबिर खास के द्वारा कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना के आधार पर गोपनीय जानकारी की गई तो हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला के संचालक द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस उपलब्ध कराये जाने की जानकारी मिली, जिस पर 16/03/23 की रात्रि में AHTU टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को साथ लेकर होटल लीला पर दबिश दी तो होटल संचालक, एक महिला के साथ मिला, तथा मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उस पर चार बच्चों की जिम्मेदारी होने व आर्थिक तंगी के कारण मजबूरी में जब होटल संचालक द्वारा उसे सेक्स सर्विस देने के बदले अच्छे पैसे देने की बात कही तो मजबूरी में उसके द्वारा हामी भर दी और काफी समय से होटल संचालक के बुलाने पर होटल में आए ग्राहकों को यह सर्विस दे रही थी, मौके से पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त होटल को सील किया गया।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की होटल लीला के संचालक भरत सिंह द्वारा उक्त होटल लीज पर लिया गया था तथा फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण ग्राहको की कमी रहती थी, इस कारण उसने होटल के कमरे अनैतिक देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए। होटल में ग्राहक आने व उनके द्वारा सेक्स सर्विस की डिमांड करने पर संचालक द्वारा संपर्क में आई महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को सर्विस दी जाती थी, व ग्राहकों से पैसा लेकर उसका कुछ हिस्सा सर्विस देने वाली महिला को दिया जाता था।

news