देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में भारत में जी -20 का प्रतिनिधित्व : एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य विषय पर भाषण दिया था, जिसे काफी सराहना मिली।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्या नेगी को राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक ‘एक साल नई मिसाल’ एवं ‘मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी’ पुस्तक भेंट की।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत