पैसे लेकर फर्जी सिटी स्कैन व मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोपी सरकारी चिकित्सक आया गिरफ्त में
देहारादुन। पैसे लेकर फर्जी सिटी स्कैन व मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोपी सरकारी चिकित्सक आया गिरफ्त में।
CMS को शिकायत पर दर्ज किया गया था मुकदमा, विवेचना के दौरान संलिप्तता आयी प्रकाश में।
छुट्टी पर रहते हुए तैयार की थी एक ही आदमी की 03 मेडिकल रिपोर्ट, गिरफ्तारी से बचने के लिए चल रहा था फरार।
फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनना गंभीर विषय है, ठोस विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सन् 2020 में CMS को शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में दर्ज मु0अ0स0 249/2020 से सम्बन्धित अभियुक्त बिरेन्द्र कुमार नौटियाल को आज दिनांक 10.04.2023 को पुलिस टीम द्वारा दबोचने में सफलता हासिल की गई। अभियुक्त वर्तमान में बतौर चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर हरिद्वार में तैनात था।
मुकदमें की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी चिकित्सक बिरेन्द्र नौटियाल द्वारा सिविल अस्पताल रुडकी मे अपनी तैनाती के दौरान वर्ष 2019 व 2020 में पैसे लेकर फ़र्जी सिटी स्कैन व एक व्यक्ति के 3-3 मेडिकल मेडिकल बनाए गए। संलिप्तता स्पष्ट होने पर अभियुक्त को जुर्म धारा 420, 467, 468, 469, 471, 120 बी भादवि के तहत मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*अभियुक्त का विवरण-*
बिरेन्द्र कुमार नौटियाल पुत्र श्री महेन्द्र सिह निवासी ग्राम भगतोवाली झबरेडा
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप