SP उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध गोष्ठी,
आगामी चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सकुशल संचालन के लिए दिये दिशा-निर्देश
उत्तरकाशी। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में अधीनस्थ अधिकारी/कर्म0गणों का मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी ली गई। सम्मेलन मे एस0पी0 सर् द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याएं पूछी गई तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
अपराध गोष्ठी में एस0पी0 सर् द्वारा सभी थाना/चौकियों पर लम्बित विवेचना/शिकायतों एवं मालों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर धोखाधड़ी, 420 के मामलों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान को गम्भीरता से लेते हुये धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। अवैध नशे एवं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों द्वारा की जा रही पोस्त/अफीम की खेती पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के निर्देश दिये गये। सभी को उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गये। सभी क्षेत्राधिकारियों थाना प्रभारियों, स्थानीय अभिसूचना इकाई, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, यातायात पुलिस व पीएसी को एक सप्ताह बाद प्रारम्भ होने वाली चारधाम यात्रा पर फोकस करते हुये यात्रा से सम्बन्धित तैयारियां शीघ्रातिशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये गये, साथ ही यात्रा सम्बन्धी चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई।
चारधाम यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। निरीक्षक यातायात को तुरन्त दोनों धामों के रुट का निरीक्षण करने के निर्देश के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सरल एवं सुगम यात्रा हेतु यथोचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। फायर की टीम को चारधाम यात्रा के दृष्टिगत समय मॉक ड्रिल कर आपदा सम्बन्धी विभागों को अग्नि घटनाओं के प्रति क्विक रिस्पांस व आमजन को अग्नि दुर्घटना से बचाव हेतु जागरुक करने के निर्देश दिये गये।
अपराध गोष्ठी मे सी0ओ0 उत्तरकाशी अनुज कुमार, सी0ओ0 ऑपरेशन प्रशान्त कुमार सहित सभी कोतवाली/थाना /शाखा/इकाई प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे। सी0ओ0 बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा वर्चुअल रुप से प्रतिभाग किया गया।
More Stories
स्वच्छता एवं गंदगी फैलाने पर कार्रवाई
छापेमारी में अवैध भैंस वंशीय मांस व कटान के उपकरण बरामद, 01 आरोपी धरा
रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार