October 20, 2026

Pradhan Express

News Portal

बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा,मेयर ने फीता काट किया शुभारंभ

रुड़की। बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर कमेटी,पश्चिमी अंबर तालाब द्वारा बाबा साहब का 132-वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई,जिसका शुभारंभ मेयर गौरव गोयल तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

अपने संबोधन में मेयर गौरव गोयल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत के संविधान का निर्माता बताते हुए कहा कि डा० भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सभी जाति,वर्ग एवं सभी धर्म को सम्मान दिया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि देश के संविधान में सभी के लिए एक जैसी व्यवस्था,देश के नागरिकों के लिए मौलिक अधिकारों के साथ-साथ उनके संरक्षण की भी गारंटी दी गई है।इस अवसर पर पार्षद चंद्र चारु,मोहित राष्ट्रवादी,हनी सिंह,मनीष दास,राजेश कुमार,सोनू मौर्य,नमन पुंडीर,विद्याभूषण,लोकेश कुमार,सागर संध्याल आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

news