March 7, 2026

Pradhan Express

News Portal

नशा मुक्त देहरादून उतराखण्ड अभियान” के तहत ANTF टीम देहरादून ने चलाया जागरूकता एवं चैकिंग अभियान

नशा मुक्त देहरादून उतराखण्ड अभियान” के तहत ANTF टीम देहरादून ने चलाया जागरूकता एवं चैकिंग अभियान

देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद देहरादून सर्वेश पंवार (आईपीएस) के दिशा निर्देशन में युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उस पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक क्राइम जनपद देहरादन व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में ANTF प्रभारी रविन्द्र यादव के नेतृत्व में ANTF टीम द्वारा देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित जीवन रक्षक नशा मुक्ति केंद्र व पार्थ टू सेरेनेटी नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

नशा मुक्ति केंद्रो में दाखिल 74 व्यक्तियों की कॉउंसलिंग करते हुये भविष्य में नशा न करने की शपथ दिलवाई गयी। नशा मुक्ति केन्द्र की साफ सफाई एवं अभिलेखों का रख रखाव संतोषजनक पाया गया और सुधार हेतु केन्द्र संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

पुलिस टीम
1- निरीक्षक रविंद्र सिह , प्रभारी ANTF
2-उ0नि0 विनोद सिंह राणा, ANTF
3-म0उ0नि0 प्रेरणा चौधरी,ANTF
4-आरक्षी मनोज शर्मा, ANTF

news