जिलाधिकारी ने मसूरी माल रोड में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया
देहरादून । जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज मसूरी माल रोड में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति और माल रोड पर पड़े मलबे को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ही संबंधित ठेकेदार को कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पिक्चर पैलेस चौक से लाइब्रेरी तक माल रोड का पैदल भ्रमण कर कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि लाइब्रेरी चौक से झूला घर तक सड़क का ब्लैक टॉप कर दिया गया है और झूला घर से लेकर पिक्चर पैलेस तक का कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि माल रोड पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए, इसके लिए नगर पालिका से भी वार्ता की जाएगी।
उन्होंने कहा कि माल रोड पर जहां भी सेफ जोन नहीं है के साथ ही निर्माणाधीन जगह पर बेरिकेट्स लगा दिए जाएंगे ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके इसके लिए लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस को निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि माल रोड पर पर्यटकों की आवाजाही रहती है, तथा वर्षा फलस्वरूप कार्य में कुछ विलंब हो रहा है लेकिन उनका प्रयास है कि दिन के साथ रात्रि में कार्य कर माल रोड के सुधारीकरण कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कर लिया जाए।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप