सचिवालय एथलेटिक्स क्लब नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सचिवालय परिसर में आयोजित किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन श्री प्रताप सिंह शाह जी के द्वारा शपथ दिलाई गई।
नवगठित कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य सचिवालय परिवार के अधिक से अधिक कर्मचारियों को एथलेटिक गतिविधियों में प्रतिभाग कर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है।
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक के पद के लिए देवेंद्र पालीवाल (अपर सचिव), सलाहकार के पद पर जीवन सिंह बिष्ट (मुख्य सुरक्षा अधिकारी), अध्यक्ष पद के लिए ललित चन्द्रजोशी, उपाध्यक्ष पद में श्रीमती रीता कौल, सचिव पद के लिए राजेंद्र प्रसाद जोशी , कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश सिंह घिंगा,
संयुक्त सचिव पद के लिए तुलसी प्रसाद पचौली, कार्यालय सचिव के लिए सुभाष लोहनी, प्रचार सचिव एवं मीडिया प्रभारी के लिए श्रीमती रीना शाही, एवं ऑडिटर के पद के लिए श्रीमती प्रमिला टम्टा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिनेश चंद्र , चंद्रशेखर, डॉ अशोक मिश्रा, गोदावरी रावत आदि को शपथ दिलाई गई।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री