देवभूमि की मर्यादा को कायम करने वाली और मददगार उत्तराखंड पुलिस की छवि देश में होनी चाहिए: एसएसपी हरिद्वार
हरिद्वार। 01.05.2023 को एक वृद्ध महिला श्रीमती पूनिया लोध पत्नी कल्लू लोध उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम ढगरी थाना अजयगढ जिला पन्ना मध्य प्रदेश अपने पति के साथ हरिद्वार घूमने आयी थी जो शान्तिकुंज हरिद्वार के पास से अपने पति कल्लू से बिछुड गयी थी।जिस पर हरिद्वार पुलिस द्वारा उक्त महिला को बतौर सुरक्षा हेतु पर थाना लाया गया।
उक्त महिला के द्वारा अपना पता सही नहीं बता पा रही थी जिस पर परिजनों की तलाश हेतु कन्ट्रोल रूम के माध्यम से काफी प्रचार-प्रसार किया गया लेकिन परिजनो का कुछ भी पता नही चल पाया। काफी प्रयासों के बाद महिला के गांव की जानकारी होने पर सम्बन्धित थाना अजयगढ जिला पन्ना मध्यप्रदेश से सम्पर्क कर उक्त महिला के परिजनों से फोन पर बात की गयी। जिस पर महिला के पति द्वारा बताया गया कि हम बहुत ही गरीब लोग है हमारे पास आने-जाने का किराया भी नही है।
जिस पर कोतवाल नगर द्वारा उक्त महिला के पति को विश्वास दिलाया कि उसके आने जाने का पूरा खर्चा उनके द्वारा उठाया जाएगा। जिसके क्रम में आज दिनांक 05-04-2023 को कल्लू उपरोक्त हरिद्वार आये जिनको उनकी पत्नी को सुपुर्द किया गया। तथा आने-जाने का किराया तथा रास्ते में खाने के लिये कुछ नमकीन बिस्कुट व फल दिये गये।जाते जाते बुजुर्ग दंपति ने नम आंखों से हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री