August 31, 2026

Pradhan Express

News Portal

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं

देहरादून। वरिष्ठ समाजसेवी व नरेंद्र मोदी सेना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास गर्ग ने आज सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विकास गर्ग ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।

उन्होने अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों से मैं अपील करता हूँ कृपया आप निराश ना हो बल्कि और धैर्य, सकारात्मकता व आत्मविश्वास के साथ मेहनत करें।

 

news