डीजीपी उत्तराखंड ने की जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
देहरादून। आगामी 24 से 28 मई 2023 तक मुनिकीरेती में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर आज दिनांक 17 मई, 2023 को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
अशोक कुमार ने जी-20 समिट की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु लिए गए निर्णयों को अंतिम रूप देते हुए फुलप्रूफ व्यवस्था रखने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने परमार्थ निकेतन में होने वाली गंगा आरती कार्यक्रम में एसडी0आर0एफ, जल पुलिस व फायर कर्मियों को सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ घाटों पर तैनात करने एवं यातायात प्रबन्धन हेतु मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने हेतु भी निर्देशित किया।
बैठक में जी-20 समिट सचिवालय के अधिकारीगण, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- डॉ0 वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र- करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी गढ़वाल व पौड़ी गढ़वाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री