राजभवन नैनीताल गोल्फ क्लब में 03 युवा गोल्फरों सहित कुल 56 गोल्फरों ने अपने हाथ आजमाए
नैनीताल । राजभवन नैनीताल गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित 18वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन आज 03 युवा गोल्फरों सहित कुल 56 गोल्फरों ने अपने हाथ आजमाए।१ गौरतलब है कि शुक्रवार को टूर्नामेंट के पहले दिन 58 गोल्फरों ने इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया।
राजभवन गोल्फ कोर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से आए गोल्फर टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के साथ ही यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे गोल्फरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के गोल्फ कोर्स में खेलने का एक अलग ही आनंद है। यहां आकर वे गोल्फ के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का भी आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा यहां की व्यवस्थाओं और आवाभगत से वे सभी प्रभावित हुए हैं। प्रतिभाग कर रहे गोल्फरों ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से राजभवन गोल्फ कोर्स में खेल रहे हैं। यहां खेलकर उन्हें एक अलग ही अनुभूति होती है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री