CCTNS प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर
देहरादून। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मई 2023 की पर्वतीय राज्यों की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान और पूरे देश की राज्य पुलिस में तीसरा स्थान मिला है।
विभिन्न मापदंडों में पूर्ण अंक प्राप्त करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में जारी की गई रैंकिंग में उत्तराखण्ड 97.44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमाचल प्रदेश 96.15 प्रतिशत के साथ दूसरे, अरूणाचल प्रदेश 90.67, मिजोरम 88.06 और त्रिपुरा 76.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहा।
श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने इस उपलब्धी के लिए पूरी सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी है।
मीडिया सेल,
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री