जब बारिश के कारण जगह-जगह आया मलबा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ मौजूद रहकर कांवड़ियों को उनके गन्तव्यों को पहुँचाने में की मदद
पौड़ी । श्री नीलकंठ कांवड़ यात्रा के दौरान भारी बारिश के बीच यातायात व्यवस्था संभालने व यात्रा मार्गों पर जगह-जगह मलबा आने से यात्रा रुट अवरुद्ध होने पर यातायात को सुचारु रुप से चलाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी स्वयं अपनी टीम के साथ यात्रा रूटों पर उतरी।
बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया। जहाँ-जहाँ JCB की जरुरत पड़ी, वहाँ तुरन्त कंट्रोल रुम से सम्पर्क कर JCB उपलब्ध करवायी गयी। जिससे यात्रा मार्ग सुचारु हो जाये। सेक्टर पुलिस अधिकारी जो रुट पर मौजूद थे, उनके द्वारा कांवड़ियों को अनाउन्स करके अवरुद्ध मार्ग में जाने से रोका गया।
नदी का जल स्तर बढने से बीन नदी पर पर्याप्त फोर्स तैनात कर श्रद्धालुओं को नदी पार नहीं करने दिया जा रहा है। साथ ही कांवड़ियों से अपील भी की गयी कि सावधानीपूर्वक वाहन चलायें, आग्रह है कि मौसम को देखकर ही आगे का सफर करें|
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप