हरिद्वार पुलिस ने दबोचे रजिस्ट्रार कानूनगो पर हमले के तीन आरोपी
रुड़की। गिरफ्तारी के डर से दर-दर भटकने के मजबूर हुआ मुख्य आरोपी पार्षद।एक दिन पहले ही आरोपी सचिन चौधरी की सूचना देने पर एसएसपी द्वारा घोषित किया गया था ₹25000/- का ईनाम।उग्रता और सरकारी कार्यों में बाधा किसी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी।
आरोपियों के पेंच कसने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा उठाया गया कदम सफल रहा। मुख्य आरोपी सचिन चौधरी की सूचना देने वाले को ₹25000/- के ईनाम की घोषणा होने के 24 घंटों के भीतर हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन चौधरी के तीन साथियों को कोतवाली रुड़की क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की।
रुड़की तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर तैनात श्री विजेन्द्र कुमार के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए आपदा के समय राजकीय कार्य में बाधा व आपदा राहत उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने पर कोतवाली रुड़की में पार्षद सचिन चौधरी, शुभम व अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहित विभिन्न प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत