“मेरी माटी मेरा देश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
देहरादून। आगामी स्वतंत्रता दिवस – 2023 के अवसर पर देश के अमर शहीदों की याद में सम्पूर्ण भारत वर्ष में चलाये जा रहे “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाये जाने के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून के समस्त थानों/कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सन 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में अपना योगदान देने तथा भारत की एकता को सुदृढ बनाते हुए देश की रक्षा करने वालों का सम्मान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने तथा राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन देहरादून से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
उक्त जागरूकता रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर ई0सी0 रोड होते हुए बुद्धा चौक तथा बुद्धा चौक से पैदल पैदल पुलिस कार्यालय देहरादून में आकर समाप्त हुई। रैली के उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा रैली में सम्मिलित समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
उक्त रैली में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद देहरादून के नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक