March 7, 2026

Pradhan Express

News Portal

घर से नाराज होकर निकले नाबालिग गुमशुदा को लक्खीबाग चौकी कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया सकुशल बरामद

घर से नाराज होकर निकले नाबालिग गुमशुदा को लक्खीबाग चौकी कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया सकुशल बरामद

 

देहरादून। दिनाँक 16-08-2023 को वादी इरशाद निवासी 35/297 लक्खीबाग मुस्लिम कालोनी कोतवाली नगर देहरादून द्वारा तहरीर दी कि उनका पुत्र, उम्र 17 वर्ष दिनाँक 15-08-2023 को नाराज होकर रात्रि 10.00 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर मु0अ0स0-345/2023 धारा-365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।नाबालिग गुमशुदा के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया,जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय* के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर महोदया* व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय* के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित की गयी।जिसके द्वारा गुमशुदा के सम्बन्ध में सोशल मीडिया के माध्यम से गुमशुदा की तलाश हेतु सूचना प्रसारित की गयी तथा रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन/टैक्सी स्टेण्ड आदि भीड भाड वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुये गुमशुदा की तलाश की गयी।

जिस पर उक्त गुमशुदा रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में आता जाता दिखायी दिया।जिस पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों के माध्यम से रेलवे स्टेशन के आस पास गुमशुदा की तलाश जारी की गयी।पुलिस टीम के प्रयासों से दिनाँक 17-08-2023 को उक्त गुमशुदा को रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया तथा बरामद नाबालिग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बरामद गुमशुदा

निवासी 35/297 लक्खीबाग मुस्लिम काँलोनी, देहरादून उम्र 17 वर्ष

पुलिस टीम

1-उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी लक्खीबाग
2-उ0नि0 मोहन सिंह नेगी
3-अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह
4-हे0का0347 प्रदीप कुमार
5-का01775 राजेश कुँवर
6-का01506 गौरव कुमार

news