April 26, 2026

Pradhan Express

News Portal

आयुक्त ने नैनीताल रोड स्थित वॉकवे मॉल के पास निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण

नैनीताल । आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित वॉकवे मॉल के पास निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने पुलिया निर्माण समयबद्ध अवधि में पूर्ण ना होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी को निर्देश दिये कि एक तरफ जो पुलिया का निर्माण वर्तमान मंे चल रहा है उसे 30 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

अधिशासी अभियंता लोनिवि चौधरी ने बताया कि वर्षाकाल समाप्त होेने के पश्चात दूसरी ओर की पुलिया का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने मौके पर पहुंच लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दूसरी तरफ की पुलिया का निर्माण समय से किया जाए ताकि आम जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पडे।

उत्तराखंडनिरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर नहीं मिला अधिकारी, आयुक्त दीपक रावत ने लिया एक्शन…
Byपहाड़ी खबरनामाPublished on August 18, 2023

नैनीताल : आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित वॉकवे मॉल के पास निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने पुलिया निर्माण समयबद्ध अवधि में पूर्ण ना होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी को निर्देश दिये कि एक तरफ जो पुलिया का निर्माण वर्तमान मंे चल रहा है उसे 30 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

अधिशासी अभियंता लोनिवि चौधरी ने बताया कि वर्षाकाल समाप्त होेने के पश्चात दूसरी ओर की पुलिया का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने मौके पर लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दूसरी तरफ की पुलिया का निर्माण समय से किया जाए ताकि आम जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पडे।

इसके पश्चात आयुक्त दीपक रावत ने सहयुक्त नियोजक कुमाऊं सम्भागीय नियोजन खण्ड (टाउन प्लानर) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दौरान आयुक्त को सहयुक्त नियोजक हरिशंकर सिंह बिष्ट बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने व आम जनता के आवासीय भवनों के नक्शे के एनओसी काफी संख्या में प्रपत्र लम्बित होने पर आयुक्त रावत ने सहयुक्त नियोजक हरि शंकर सिंह बिष्ट का स्पष्टीकरण किया तलब।

इसके पश्चात आयुक्त द्वारा क्रियाशाला मार्ग पर भ्रमण के दौरान ई-रिक्शा में बैठे लोगों से हालचाल पूछने पर वे घबरा गये संदिग्ध प्रतीत होने पर, चैकिंग करने पर उन लोगों से कुछ मात्रा में चरस प्राप्त हुई। आयुक्त ने उन लोगों से पूछा की चरस कहां से आयी उनके द्वारा बताया गया कि यह रेलवे क्रासिंग राजपुरा के पास से लेकर आये। उनके द्वारा जानकारी मिलते ही आयुक्त रेलवे क्रासिंग की ओर चल दिये। मौके पर राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास चार व्यक्ति चरस के साथ पकडे गये।

news