March 7, 2026

Pradhan Express

News Portal

24 घंटे के अन्दर चोरी के माल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

24 घंटे के अन्दर चोरी के माल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

 

मुनिकीरेती । बीती 05.09.2023 को थाना मुनिकीरेती पर वादी राजेंद्र प्रसाद कंडवाल पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल कंडवाल निवासी ढालवाला थाना मुनि की रेती द्वारा सूचना दी कि दिनांक 2/3.09.2023 को शाम 7:00 बजे लगभग उनकी वर्कशॉप से गार्ड गोपाल पुत्र वीरेंद्र निवासी वीरभद्र रोड ऋषिकेश द्वारा फैक्ट्री से लोहे का सामान व लोहे की प्लेट्स आदि चोरी की गई है। उक्त सूचना के आधार पर थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं:-77/2023 धारा 380 भा0द0वि0 तत्काल पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 आशीष शर्मा चौकी प्रभारी ढालवाला, थाना मुनिकीरेती टि0ग0 के सुपुर्द की गयी।

घटना के अनवारण किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक टि0ग0 के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर महोदया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज/ सर्विलांस और लाभप्रद सूचना एकत्रित कर मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.09.2023 को रात्रि में विवेचक द्वारा हमराह पुलिस गणों के अभि0 गण गोपाल पुत्र वीरेंद्र निवासी- वीरभद्र रोड ऋषिकेश 52 वर्ष व अमजद पुत्र याकूब निवासी नन्हेड़ा थाना गागलहेड़ी सहारनपुर उम्र 34 वर्ष को गंगा वाटिका ढालवाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभि0 गणों के कब्जे से चोरी गए माल की बरामदगी की गई। अभि0 गणों को समय से रिमांड हेतु मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

1-गोपाल पुत्र वीरेंद्र निवासी- वीरभद्र रोड ऋषिकेश उम्र 52 वर्ष
2-अमजद पुत्र याकूब निवासी नन्हेड़ा थाना गागलहेड़ी सहारनपुर उम्र 34 वर्ष

1. प्रभारी निरीक्षक रितेश साह थाना मुनि की रेती
2. व0उ0नि0 योगेश चंद्र पाण्डेय थाना मुनि की रेती
3. उ0नि0 आशीष शर्मा चौकी प्रभारी ढालवाला थाना मुनिकीरेती टि0ग0।
4. हे0का0 138 विपिन सैनी थाना मुनिकीरेती टि0ग0।
5. हो0गा0 दयानंद जोशी

news